फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर से रात 10 बजे चलाई जाए वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू होनी प्रस्तावित है। इस ट्रेन के संचालन को लेकर नगर विधायक राजीव गुंबर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने ट्रेन को सहारनपुर से रात 10 बजे चलाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

नगर विधायक ने बताया कि सहारनपुर-प्रयागराज रेलमार्ग लंबा है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए। साथ ही ट्रेन मुरादाबाद-बरेली चले। बताया कि लखनऊ प्रदेश की राजधानी होने और प्रयागराज में हाईकोर्ट के चलते बड़ी संख्या में लोग इन शहरों में जाते हैं। उनका सुझाव है कि यदि वंदे भारत एक्सप्रेस का समय सहारनपुर से रात 10 बजे और प्रयागराज से रात आठ बजे चलने का हो। रात में सफर करने से लोगों के समय की बचत होगी। वह एक ही दिन में अपनी यात्रा पूर्ण कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें