सरसावा। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनीष योगाचार्य, संत आत्मागिरी, संत धर्मनाथ ने सनातन संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता यशपाल ने बताया कि मुगलों एवम अंग्रेजों ने हिंदुओं को जाति में बांटकर तोड़ने का नाकाम प्रयास किया है। विधर्मियों द्वारा मंदिर तोड़े गए। परंतु अब परिस्थित बदल चुकी हैं तथा हिंदू समाज एक साथ मिलकर जवाब दे रहा है। जैसे राम मंदिर का निर्माण किया गया उसी प्रकार हिंदू अपने सभी धार्मिक स्थलों का निर्माण करने का काम करेगा। दुर्गा वाहिनी संयोजिका माया, हरीश कौशिक, विशाल, अनुज कुमार, संदीप सैनी, बृज राणा, रमेश आदि रहे। संवाद