फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी में वैष्णवी मिस और ऋषभ बने मिस्टर फ्रेशर

विज्ञापन
आईआईएमटी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कोटा में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए फार्मेसी विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें वैष्णवी पंडित मिस फ्रेशर व ऋषभ यादव मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
विज्ञापन

शुभारंभ संस्था के कार्यकारी सचिव इंजी. ईशु मित्तल, उप निदेशक आशुतोष गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फैशन शो, सोलो डांस, ग्रुप डांस आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ईशु मित्तल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं वैष्णवी, कैफ, प्रशांत, शाईम मिर्जा, तरुण, नेहा को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। फार्मेसी की विभागाध्यक्ष भावना शर्मा के निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं में स्पार्क ऑफ द इवनिंग चीना, मिस ब्यूटीफुल अर्शी तथा मिस्टर हैंडसम सौरभ पुंडीर को चुना गया।
छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों व संस्था के अधिकारियों को हरे भरे पौधों के गमले भेंट किए। सचिन संगल, डॉ. कमल कृष्ण सिंह, उदित चौहान, अश्वनी कुमार, अंकुर त्यागी, सुमित कुमार, स्वीटी मलिक, वीएस कुशवाहा, अमित जैन, सूर्यकांत, अंकित मेनवाल, प्रशांत सैनी, कल्पना शर्मा, छवि त्यागी, ओमपाल सिंह, मनोज राणा आदि रहे। संचालन फार्मेसी विभाग के अध्यापक पीयूष शर्मा, विवेक शर्मा तथा प्रिया ने किया।

आईआईएमटी में ऋषभ को मिस्टर फ्रेशर का खिताब देते सचिव ईशु मित्तल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें