स्टेडियम में बेशिक शिक्षा विभाग द्घारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में ख?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में नागल, रामपुर मनिहारान और पुवांरका ब्लॉक के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर किया। इसके बाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्राथमिक वर्ग में नागल ब्लॉक से 100 मीटर दौड़ में अनस प्रथम, उच्च प्राथमिक स्तर गंगोह ब्लॉक से राहुल अव्वल रहा। योगा प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पुवांरका और बालक वर्ग में गंगोह ब्लॉक प्रथम रहा। व्यायाम विशेष प्रदर्शन में रामपुर मनिहारान प्रथम और पुवांरका ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी रणजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती, विश्वजीत राठी, सुरेश त्यागी आदि रहे।
स्टेडियम में बेशिक शिक्षा विभाग द्घारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR