साढ़ौली कदीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढ़ौली कदीम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अशोक कुमार ने एएनएम की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड 19 के टीकाकरण की तैयारियों के चलते उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अभी कोई भी स्वास्थ्य कर्मी छुट्टी पर नहीं जा सकता। हमे कोविड 19 के टीकाकरण के लिए पूर्णत तैयार रहना है। कहा कि सभी एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य क्षेत्र में नियमित उपस्थित रहे। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, टीकाकरण एवं बाल स्वास्थ्य पोषण माह आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में प्रीति सैनी, अनुवेग, प्रमिला, सुशीला, उर्मिला शर्मा, सरिता रानी, गुंजन, दीपा, निशा, समीना आदि रहे।