अंबेहटा। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में कस्बे के विकास संबंधी अनेक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस दौरान यूजर चार्जेज लगाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।
नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन गुलशाना चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सबसे पहले अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने माह मई से सितंबर तक के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद पीपी मंडल पर कूडे़ के जीरो निस्तारण हेतु प्लांट की स्थापना, पंप नंबर एक-दो की चारदीवारी कराने के प्रस्ताव को पास किया गया। नामित सभासद अजय रुहेला द्वारा रखे गए एंबुलेंस खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। यूजर चार्जेज लगाने के प्रस्ताव का सभासदों ने विरोध किया। सभासद जिंदा हसन, काक्की कल्यशण, असलम, सुनीता, सलीम, सुल्तान अहमद, मेहताब, समीना, आसिफ, रसीद साबरी आदि सभासद मौजूद रहे। संवाद