संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ऑल इंडिया उर्दू तालिमी बोर्ड ने रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया।
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ऑल इंडिया उर्दू तालिमी बोर्ड शाखा सहारनपुर के कैंप कार्यालय छत्ता जम्बूदास सभागार में विचार गोष्ठी हुई। इसमें महासचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि सभी लोग स्वयं से अपने परिवार, मोहल्ले व गांव में तथा कार्यस्थल पर स्वच्छता अभियान से जुड़ें। जिससे जन-जन को स्वस्थ रखा जा सके।
आजादी के बाद से देश ने बहुत तरक्की की है लेकिन यदि सब लोग गांधी एवं शास्त्री के विचारों को आत्मसात कर लें तो निश्चित ही खुशहाली आएगी। यहां उर्दू तालिमी बोर्ड के संरक्षक सज्जाद हुसैन, डॉ. आबिद हसन वफ़ा, ख्वाजा सलमान नासरी, महमूद असर, राफे सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, रय्यान सिद्दीकी, मोहम्मद अब्बास मौजूद रहे।
मिष्ठान वितरण किया
महात्मा गांधी जयंती पर सहारनपुर वेब्रिज ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरित किया। एसोसिएशन से भूपेंद्र सिंह, सरदार गगन सिंह, महक सिंह, अशोक अग्रवाल, मो. अदनान, सूबी मलिक ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता द्वारा दिखाए मानवता के रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में हाजी शमीम, नरेंद्र सैनी, कार्तिक, नवनीश, संजय सेठी, विजय, नितिन राणा आदि मौजूद रहे।
आदर्शों पर चलने का आह्वान
उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा की ओर से विनोद विहार में राजेंद्र पुंडीर के निवास पर बैठक हुई। यहां महासभा अध्यक्ष ठाकुर कान सिंह राणा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महासभा उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा, डॉ. नीलू राणा, महानगर अध्यक्ष ठाकुर रणधीर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष रजनी राणा व अशोक राणा आदि मौजूद रहे।