फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत पर महिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही उन्होंने स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। चिकित्साधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे। समाचार लिखे जाने तक किसी भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ की लापरवाही के चलते रेशमा की मौत हुई है। उधर, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ममता सोढ़ी ने बताया कि बलियाखेड़ी निवासी रेशमा पत्नी देशराज को प्रसव पीड़ा के चलते जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेशमा के चार बच्चे पहले से हैं वह पांचवें बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल पहुंची थी। बच्चा ऑपरेशन से होना था। अस्पताल का स्टाफ रेशमा को ऑपरेशन थिएटर में ले गया। वहां बेहोश करने के दौरान रेशमा को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। सीएमएस ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें