फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी को लेकर गदनपुरा में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन

पुलिस ने कई अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गांव गदनपुरा में संरक्षित पशु की हत्या को लेकर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर हनुमान चालीसा पाठ करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके साथ ही कईयों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनपुरा के जंगल में शनिवार कुछ महिलाएं घास काटने गई थी, जहां उन्होंने संरक्षित पशु के कटे हुए अवशेष पड़े देखे। इसका पता लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पता लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी गांव में एकत्र हो गए। जंगल में ही संरक्षित पशु का सिर भी पड़ा मिल गया, जिसके बाद गांव में हंगामा हो गया। ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच में पता चला कि गदनपुरा निवासी एक व्यक्ति पड़ोस के गांव टोपरी के गाय खरीदकर लाया था, जिसने संरक्षित पशु को काट दिया, जिस व्यक्ति ने गाय बेची थी, उसने भी मौके पर पहुंचकर पशु के सिर की शिनाख्त की। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने आनन-फानन में कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने संरक्षित पशु की हत्या की। वहीं, सीओ प्रथम अजेंद्र यादव का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें