फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल को नियंत्रित करती है मां कालरात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सातवें नवरात्र पर मां कालरात्रि के जयकारे गूंजे। मां कालरात्रि का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही सोमवार को मनाई जाने वाली दुर्गा अष्टमी की लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली।
राधा स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित नवरात्र महोत्सव में मां कालरात्रि का पंचामृत से महास्नान किया गया। इसके साथ ही काली सहस्त्रनाम स्त्रोत के पाठ के साथ मां भगवती का महा अभिषेक किया गया। मां को भोग अर्पित कर शृंगार करने के बाद आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां काली जागृत रहकर काल की गति को नियंत्रित कर जगत का कल्याण करती हैं, जो जीव कालरात्रि मां के नियमित पूजा करते हैं। मां उनके सभी पापों का हर लेती हैं और वैभव प्रदान करती हैं। इस दौरान पंडित नीरज मिश्रा, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित मयंक शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, अनिल चौहान, अश्वनी कंबोज, गीता, कविता, ममता, करुणा, बबीता, सर्वेश, सविता, वर्षा, किरण, बबली मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इनके अलावा मोहल्ला रामनगर पठानपुर के श्री दुर्गा संकीर्तन मंदिर, आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर में भी पूजा अर्चना के साथ ही दुर्गा अष्टमी की तैयारियां की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें