फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोकशी के आरोप में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंबाला रोड पर कुछ देर के लिए लगाया जाम
विज्ञापन

- धरना देकर किया हनुमान चालीसा का पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कमेले में गोकशी होने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना कुतुबशेर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने अंबाला रोड पर कुछ देर जाम लगाया और धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
संगठन के महानगर मंत्री अनुज शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में स्थित कमेले में गोकशी हो रही है। इस मामले में शुक्रवार की शाम कार्यकर्ताओं ने थाना कुतुबशेर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए कुछ देर जाम लगा दिया। इसके बाद धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कमेले में गोकशी हो रही है। एसपी सिटी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित की गई। टीम में शामिल नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने पुलिस और टीम के सदस्यों के साथ कमेले में पहुंचकर जांच की। टीम ने करीब एक घंटा कमेले में छानबीन की।
धरना देने वालों में बजरंगल दल से अभिषेक, शक्ति, ललित, नितिन, दीपक, प्रतीक और पारस सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें