सहारनपुर में रेलवे टीटू कॉलोनी में अलग-अलग समुदाय के एक युवक-युवती को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने पकड़कर हंगामा किया। मौके पर महिलाएं भी एकत्र हो गईं। लोगों ने दोनों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।