फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव: दोबारा मतदान कराने को हाईकोर्ट में रिट दायर, इमरान और प्रदीप ने उठाए थे सवाल

Thu, 11 May 2023 10:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

नगर निकाय चुनाव : सहारनपुर से हाईकोर्ट में रिट दायर की गई। उत्तर प्रदेश में दोबारा से चुनाव कराने की मांग की गई है। इससे पहले इमरान और प्रदीप ने भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव का पुन: मतदान कराए जाने को लेकर हाईकोर्ट में रिट दायर की गई है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि नागरिकों को मतदान करने से रोका गया है। उन्होंने पूरे प्रदेश में दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

सहारनपुर निवासी समाजसेवी इकबाल भारती सहित 31 लोगों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की है, जिसमें कहा कि नगर निकाय के मतदान वाले दिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है। पुलिस को मतदाता पर्ची चेक करने का काेई अधिकार नहीं है, लेकिन पुलिस ने मतदाता पर्ची चेक की और पर्ची में खामियां बताकर लोगों को वोट डालने से रोक दिया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के हिसाब से चुनाव नहीं होने दिया गया। पूरे प्रदेश में ऐसे ही हालात बने हैं। इसलिए सहारनपुर सहित पूरे प्रदेश में दोबारा मतदान कराया जाए और फिलहाल चुनाव परिणाम पर रोक लगाई जाए।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोट को लेकर भिड़े भाजपा व निर्दलीय समर्थक, पुलिस से तीखी नोकझोंक, कई हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने बताया वह अधिवक्ता भी हैं। इकबाल भारती व अन्य लोग उनके पास रिट दायर करने को सलाह लेने आए थे। इसके बाद उन्होंने ही हाईकोर्ट में रिट दायर की है।
 
इमरान और प्रदीप ने उठाए थे सवाल

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने पिछले दिनों पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया था कि लोगों को मतदान करने से रोका गया। लोकतंत्र का गला घोंटा गया। लोगों के साथ अभद्रता की गई। उन्हें मतदान केंद्र से वापस लौटा दिया गया। पुलिस ने मतदाता पर्ची चेक की, जबकि पुलिस को इसका अधिकार नहीं है। तब, उन्होंने भी अदालत में जाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदान खत्म, EVM में प्रत्याशियों का भाग्य कैद, जानें- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

वहीं, बसपा नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भी सोशल मीडिया के जरिए मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। आरोप लगाया था कि लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें