फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंडीगढ़ में थार से कुचलकर सहारनपुर के दो दोस्तों की मौत, मदरसे में थे शिक्षक, 18 साल का आरोपी पकड़ा

Thu, 26 Feb 2026 12:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र निवासी गुलशेर अली और अब्दुल सुभान अपनी बाइक से चंडीगढ़ गए थे। लौटते समय रेड लाइट पर पीछे थार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी 18 साल का युवक है। 
विज्ञापन
एक मृतक कारी गुलशेर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ स्थित मनीमाजरा में कलाग्राम लाइट पॉइंट पर रेड सिग्नल पर खड़े बाइक सवार दो शिक्षकों को तेज रफ्तार ब्लैक थार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पीजीआई पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मृतकों में सहारनपुर (यूपी) के थाना मंडी क्षेत्र निवासी गुलशेर अली (46) और अब्दुल सुभान (44) शामिल हैं। दोनों मदरसे में शिक्षक थे। एक हकमशाह कॉलोनी स्थित मदरसे में और दूसरा छुटमलपुर के मदरसे में बच्चों को पढ़ाता था। दोनों शिक्षक दोस्त 21 फरवरी को स्प्लेंडर बाइक से चंडीगढ़ आए थे और सेक्टर-26 में रिश्तेदार के घर ठहरे हुए थे। 
 

मंगलवार रात करीब 11 बजे पंचकूला से लौटते समय कलाग्राम चौक पर रेड लाइट होने के कारण रुके थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। गुलशेर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अब्दुल सुभान को राहगीरों और पुलिस की मदद से पीजीआई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिर और शरीर पर गंभीर चोटें खतरनाक साबित हुईं।
 

आरोपी की पहचान सेक्टर-22 निवासी 18 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है। उसके पिता नितिन राणा चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 की अकाउंट शाखा में हेड कांस्टेबल हैं। हादसे के बाद अरमान गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के दौरान थार के टायर फट गए थे। पुलिस ने दड़वा श्मशान घाट के पास लावारिस खड़ी गाड़ी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना मनीमाजरा प्रभारी ने केस दर्ज कर जांच शुरू करने की पुष्टि की है। 
 
विज्ञापन

इधर, मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चालक पुलिसकर्मी का बेटा होने के कारण उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोनों शिक्षक अपने पीछे नौ छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। गुलशेर के पांच और अब्दुल सुभान के चार बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिन्हें देर शाम सहारनपुर ले जाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें