फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दस तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 जून से बढ़ाकर दस जुलाई कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि इस संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश दिए जा चुके हैं। पुरस्कार के लिए योग्य शिक्षक और प्रधानाचार्य दस जुलाई तक वेबसाइट nationalawardstoteacher.education.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संबंधित शिक्षक को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी चार-चार प्रतियों में 11 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक उनके कार्यालय में जमा करानी होगी। इसके बाद किसी भी शिक्षक के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बीबीए और बीसीए का परीक्षा परिणाम जारी
सहारनपुर। बीबीए और बीसीए के परीक्षा परिणाम में ड्रीम्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। हिमांशी ने पहला, उजैर ने दूसरा और प्रिंस रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज चेयरपर्सन निधि गोयल, वाइस चेयरमैन सार्थक गोयल और प्रबंध समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें