फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में यूपी टीम और टेंट में केरल टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। हरि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के रामदूत कैंपस में पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैंप का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इसमें रंगोली में यूपी टीम और टेंट में केरला टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन सुभाष चौधरी, संस्थापक हरिपाल चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ पवन सिंह राठौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक टेंट एवं रंगोली बना कैंप की सार्थकता को सिद्ध किया। कैडेटों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कोविड-19 से बचाव, मास्क लगाना, सैनेटाइजर का प्रयोग व वायरस के खतरे से
बचने के लिए भी नाटिका के माध्यम से जागरूक किया। राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी, केरल एवं तमिलनाडु की वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर कैडेटों ने खूब तालियां बटौरी। रंगोली में अजीत, पूजा, रूचि की यूपी टीम प्रथम, विश्वेंद्र, विशा, निधि की कश्मीर टीम द्वितीय, रूपाली की पंजाब टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेंट में विशाखा, रूचि की केरला टीम प्रथम, राखी, संध्या की तमिलनाडु टीम द्वितीय, सिमरन और नेहा की हिमाचल टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता कैडेटों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सभी के दीक्षा कार्यक्रम के तहत सभी को शपथ दिर्लाई। सुभाष चौधरी ने कहा कि कोविड वायरस से लड़ने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बने रहे। पवन सिंह राठौर और भारत स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक संगठन को मयंक शर्मा ने भी संबोधित किया। इसमें प्राचार्य डॉ. एनपी राठौर, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. महक सिंह, डॉ. वंदना रोहिला, डॉ. हर्षिता शर्मा, अमित कुमार, रुचि सैनी, जूली सैनी, रोहित चौधरी, विशु रोहिला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें