फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur : एक्शन में SSP,  आठ सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, जानें- कार्रवाई की बड़ी वजह

Thu, 10 Nov 2022 10:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में SSP ने बड़ा एक्शन लेते हुए आठ सिपाहियों को लाइन हाजिर किया।जानिए आखिर कार्रवाई की वजह क्या है।
विज्ञापन
एसएसपी सहारनपुर, विपिन ताड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले के अलग-अलग थानों में तैनात बीट के आठ सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है। इनके क्षेत्रों में मादक पदार्थ बिकने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर एसएसपी ने जांच भी बैठा दी है। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कोतवाली बेहट के सिपाही सतीश चौधरी, थाना सरसावा के कांस्टेबल आशीष, कोतवाली सदर बाजार के सिपाही अनुज, थाना मंडी के सिपाही सोनू, थाना कुतुबशेर के सिपाही विक्की, संदीप, बबलू और कोतवाली देबवंद के सिपाही अमित को लाइनहाजिर किया गया है। इनके क्षेत्रों में मादक पदार्थों के बिकने की शिकायत मिली थी। इसमें इन पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है, जिसको लेकर जांच भी बैठा दी गई है। 

यह भी पढ़ें: UP: वर्दी के रौब में तो कोई जानबूझकर नहीं लगा रहा हेलमेट,जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, वसूला दो लाख का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी 
मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कई और पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी उजागर हुई है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा द्वारा गोपनीय जांच भी कराई जा रही है। जल्द कई और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें