फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में संदिग्ध हालात में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

Thu, 09 Oct 2025 10:54 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र में रायवाला निसार रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर हाजी मोहम्मद रईस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे स्वाभाविक बताया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र के रायवाला निसार रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर हाजी मोहम्मद रईस की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि हाजी रईस मंडी समिति रोड स्थित शराब ठेके के पास अचानक गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की सूचना पर हाफिज रिहान, हमन और फैजल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने बताया कि हाजी रईस की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है और किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही या पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। उन्होंने पुलिस को लिखित सूचना देकर अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: ढाबे पर खाना खा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, फौजी गंभीर घायल; पुलिस मौजूदगी में हुई वारदात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें