फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाइक से खींच रहा था रेल का इंजन, रील बनाने के चक्कर में जेल पहुंचा युवक, साथी फरार

Thu, 12 Sep 2024 06:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

रेल के इंजन को बाइक से खींचते हुए रील बनाना युवक को भारी पड़ गया। इंजन तो खिंचना था नहीं, लेकिन पुलिस आरोपी को खींचते हुए जेल ले गई। 
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन को बाइक से खींचने का नाटक करते हुए रील बनाता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रेन के इंजन को एक युवक बाइक से खींचने का प्रयास कर रहा है। इसकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि जीआरपी का कहना है कि युवक को कई दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील बनाने का जुनून हर किसी के सिर चढ़ा हुआ है। लेकिन उनका यह जुनून उन्हें सलाखों के पीछे भिजवा रहा है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रेन के इंजन को बाइक से खींच रहा है जबकि कोई अन्य युवक उसकी वीडिया बना रहा है। रेलवे ट्रैक पर बनाई गई रील के संबंध में जब एक रेलवे अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त युवक देवबंद क्षेत्र के मंझौल जबरदस्तपुर गांव निवासी विपिन उर्फ दीपक है। उसने 25 अगस्त को देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन पर खड़े ट्रेन के इंजन के साथ रील बनाई थी। इसका संज्ञान लेते हुए 4 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें