फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नि-सास को जिंदा जलाने की पहले से थी साजिश, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने उगला सच, अफसर भी हैरान

Sun, 30 Oct 2022 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
पत्नी और सास को जिंदा जलाया। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर जिले में ससुराल में पत्नी को लेने आए नितिन ने शुक्रवार रात को ही सास पायल और पत्नी रितिका की हत्या करने की साजिश रच ली थी। दोनों को सोते समय जिंदा जलाकर मारने के लिए उसने अपनी बाइक से रात में ही पेट्रोल निकाल कर बोतल को फ्रिज में रख दिया था।

वहीं पूछताछ में नितिन ने बताया कि उसने ठान लिया था कि मेरी मां बिंदर और भाई आकाश की मिन्नतों के बावजूद भी उसकी सास पायल ने पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा, इसलिए दोनों को जिंदा जला कर मार दूंगा। तीनों एक ही कमरे में सोए थे। शनिवार की सुबह पांच बजे नितिन उठा और फ्रिज से पेट्रोल की बोतल निकाल कर पहले सास पायल और फिर पत्नी रितिका के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
नितिन ने जैसे ही सास के बिस्तर में आग लगाई तो उसके हाथ से बोतल गिर गई, जिससे पेट्रोल बिखर गया और उसने आग पकड़ ली। नितिन के भी हाथ और पैर झुलस गए। इसी बीच रितिका जाग गई। उसने कमरे में आग लगी देख और सामने नितिन को खड़ा देख कर हाथ जोड़ कर जिंदगी की भीख मांगी, मगर नितिन ने नहीं सुनी और कमरे से भाग गया। सास जिंदा जल कर मर गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

3 of 6
सहारनपुर में पत्नी और सास को जिंदा जलाया। - फोटो : amar ujala
जनकपुरी थाने में पुलिस हिरासत में नितिन ने कहा कि मुझे ऐसा करने पर कोई भी पश्चाताप नहीं है। मैने जो किया सही किया। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर अनेक साक्ष्य जुटाए है। टीम ने जले हुए सामान और पेंट्रोल की बोतल आदि को सील कर जांच की लिए एकत्र किया है।

4 of 6
घायल महिला। - फोटो : amar ujala
रितिका को भागने पर दो बार जेल जा चुका नितिन
नितिन राज मिस्त्री है। यहां सहारनपुर में काम करते समय उसका परिचय करीब तीन साल पहले पायल से हुआ था। घर आने जाने पर उसका पायल की बड़ी बेटी रितिका से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह 14 फरवरी 2020 को रितिका को लेकर फरार हो गया था। उसकी मां ने उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह फिर से 24 फरवरी 2021 को रितिका को लेकर भाग गया था और शादी कर ली थी। तब सदर बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
फरवरी 2022 को दोनों ने फिर से कोर्ट मैरिज की और नितिन अपने घर गोहरनी में रितिका को लेकर रहने लगा। कुछ दिन बाद उसकी सास ने रितिका को अपने साथ बुला लिया था। नितिन के भाई हंसु की मौत होने पर फिर रितिका गोहरनी गांव गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर से उसकी मां उसे लेकर सहारनपुर आ गई थी, तभी से वह मायके में अपनी मां के पास रह रही थी। 

यह भी पढ़ें: गंगा मेला: भैंसा-बोगी पर नहीं रहेगी रोक, परंपरागत तरीके से जाएंगे श्रद्धालु, मंत्री ने अधिकारियों को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saharanpur news - फोटो : Amar ujala
मृतका के गर्भवती होने की चर्चा
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान हत्यारोपी नितिन का कहना है कि उसकी सास पायल गर्भवती थी। उसने अपनी सास पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। बताया कि सास पायल की शादी फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर माजरी निवासी संदीप के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि वह वर्तमान में आशु नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। आशु हरियाणा की एक जेल में बंद है। जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम ने बताया कि मृतका गर्भवती थी या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें