फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान, बोले- हिंदू गुर्जर युवा से शादी करें इकरा हसन, फिर मानेंगे बेटी

Sun, 04 Oct 2026 02:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर में गोरक्षा दल के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सांसद इकरा हसन ने खुद को गुर्जर बताया, तो हिंदू गुर्जरों ने भी उन्हें वोट दिया। हम उन्हें अपना तब मानेंगे, जब वह हिंदू गुर्जर युवक से शादी करेंगी। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते नंद किशोर गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कैराना सांसद इकरा हसन पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने अपने आप को गुर्जर बताया। इसके बाद हमारे गुर्जर भाइयों ने उन्हें वोट देकर जिताने का काम किया। सांसद हिम्मत दिखाएं और किसी हिंदू गुर्जर युवा से शादी करें तो वह उन्हें अपनी बहन-बेटी मान लेंगे। समाज में पढ़े-लिखे युवाओं की कोई कमी नहीं है। 
विज्ञापन




 
Trending Videos

सहारनपुर में गोरक्षा दल के स्थापना दिवस पर गुर्जर भवन में हुए कार्यक्रम में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गोरक्षा, हिंदुत्व और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। यह सदी सनातन की है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन पर भी तंज कसा। कहा कि सांसद इमरान मसूद और इकरा हसन केवल मस्जिद की बात करते हैं। उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास नहीं कराया है।

गुर्जर ने गोरक्षा के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कहा कि गो सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। गाय के खून की बूंद जिस दिन धरती पर गिरनी बंद हो जाएगी, भारत फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा। उन्होंने कांग्रेस, सपा पर तीखा हमला भी बोला। मस्जिद प्रकरण में उन्होंने सांसद इमरान मसूद और कैराना सांसद इकरा हसन पर कटाक्ष किया। 
 

कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। इसके बावजूद दोनों सांसदों ने कहा कि चार महीने बाद हमारी सरकार आ रही है। मस्जिद यहीं बनेगी। गुर्जर, जाट, सैनी, पाल, प्रजापति, कश्यप आदि समाज के जिन लोगों ने सांसदों को वोट देकर जिताने का काम किया था। जो सोचते थे कि वह उनके क्षेत्र के लिए विकास का काम करेंगे। वह दुखी हैं कि उन्होंने कोई काम नहीं किया। केवल हिंदुओं के खिलाफ बोला है। केवल मंदिर-मस्जिद की बात की है।
 

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता। वह कभी पी को पंडित कहते हैं तो कभी पिछड़ा। उन्होंने दंगाइयों को रिहा करने का काम किया है। प्रदेश की जनता समझदार है। आज बहन-बेटी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कॉकरोच को हिट मारने का काम भारत की जनता ही करेगी। 
कार्यक्रम को महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार, प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा, अनुज प्रधान, प्रिंस शर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक खटीक आदित्य खटीक, जिला उपाध्यक्ष नितिन गोयल, उज्ज्वल सैनी, शिवम पवार, तहसील रामपुर संयोजक अंश बत्रा महानगर संयोजक राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

इमरान मसूद की बेटी के साथ गलत हुआ, हमें उसका दुख: गुर्जर
नंद किशोर ने कहा कि सांसद इमरान मसूद की बेटी को भी परेशान किया गया। मुस्लिम भी चाहता है कि उनकी बेटी खुशहाल रहे। सांसद इमरान मसूद की बेटी के साथ जिस तरह से व्यवहार हुआ, उसस हर कोई दुखी है। इसका हमें भी दुख होता है।

ये भी देखें...
यूपी: इमरान मसूद के कंधों पर कांग्रेस का पश्चिमी यूपी मिशन, इन तीन मोर्चों पर होगी परीक्षा; ये होंगी चुनौतियां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें