Saharanpur News : किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बरातियों के बीच लात-घूंसे चले। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। वहीं, मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सहारनपुर जनपद के गंगोह में नगर के मोहल्ला गुलाम ओलिया में बरात ले जाते वक्त एक ही समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनमें लात-घूंसे चलने लगे। इससे बरात में भगदड़ मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोगों ने आपस में लड़ रहे बरातियों के बीच बचाव कराया। इसी दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।