फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भोपाल एटीएस का सहारनपुर में छापा, देशद्रोह के मामले में युवक को उठाया, पाकिस्तानी हैंडलर होने का संदेह

Fri, 12 Jun 2026 07:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर के नानौता में भोपाल एटीएस ने पुलिस को साथ लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल आदि ले लिए। यह मामला भोपाल में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
एटीएस। - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानौता के मोहल्ला अफगानान में शुक्रवार शाम भोपाल एटीएस ने स्थानीय टीम को साथ लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है। भोपाल में देशद्रोह के मामले में युवक का नाम सामने आया था, जिस पर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने का संदेह जताया जा रहा है। भोपाल एटीएस युवक को अपने साथ लेकर चली गई है।
विज्ञापन

 

भोपाल एटीएस ने स्थानीय एटीएस टीम को अपने साथ लिया, जिसके बाद युवक के मकान पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। मौके से चार मोबाइल फोन और कुछ धार्मिक साहित्य भी बरामद किया है। इनमें से एक मोबाइल फोन को विशेष जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है। 
 

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में दर्ज देशद्रोह के एक मामले की जांच के दौरान युवक का नाम सामने आया था। उसी क्रम में सह आरोपी मानते हुए सहारनपुर के युवक पर यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसियों की कार्रवाई को भोपाल से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद फराज के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 

एटीएस भोपाल के अधिकारी राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम के अनुसार, युवक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। युवक से कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
 
विज्ञापन

छह दिन पहले पकड़ा गया था आतंकी मोहतशिम
छह जून को देवबंद क्षेत्र से यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मोहतशिम को गिरफ्तार किया था। टीम देवबंद के गांव बचीटी पहुंची थी। जांच में मोहतशिम के कुछ विदेशी और संदिग्ध संपर्कों की जानकारी सामने आई थी। उसके पास से कुछ मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए थे।

ये भी देखें...
UP: शादी की जिद लिए मुंबई से आई प्रेमिका, प्रेमी ने बिजनौर में हत्या कर गाड़ दिया शव, तलाश में जुटी पुलिस



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें