फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास, भूमिया खेड़े पर तोड़फोड़, पुलिस ने कराई दुरुस्त

Wed, 02 Aug 2023 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के मोहम्मदपुर गाड़ा में असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां भूमिया खेड़े पर तोड़फोड़ कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ को ठीक कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में गांव मोहम्मदपुर गाड़ा में भूमिया खेड़ा पर तोड़फोड़ कर माहौल ख़राब करने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टूटफूट की मरम्मत कराकर मामले को किसी तरह शांत कराया। हालांकि पुलिस बच्चों द्वारा देवस्थान पर पत्थर फेंकने की बात कह रही है।

विज्ञापन

 

गांव मोहम्मदपुर गाड़ा में असामाजिक तत्वों ने भूमिया खेड़े पर पत्थरबाजी  करके गांव में आपसी सौहार्द खराब करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने पत्थर इक्कठा करवाकर भूमिका खेड़ा में आई टूटफूट की मरम्मत कराकर मामले को किसी तरह शांत कराया।
यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: बोर्ड लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन आमने-सामने, टेंट लगाकर बैठे ग्रामीण, पुलिस तैनात

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बाहुल्य विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पिछले एक सप्ताह से भूमियाखेडा पर पत्थरबाजी की जा रही है। ग्रामीण पत्थरों की सफाई कर देते थे। लेकिन बीती रात इसमें तोड़फोड़ की गई।

थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है बच्चों द्वारा भूमियाखेडा पर पत्थर फेंकने से टूटफूट आ गयी थी जिसकी मरम्मत करा दी गई है। भूमियाखेडा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें