फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज विवाद: बोर्ड लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन आमने-सामने, टेंट लगाकर बैठे ग्रामीण, पुलिस तैनात

Wed, 02 Aug 2023 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। मंगलवार देर रात शिलापट्ट लगाने को लेकर प्रशासन और राजपूत समाज आमने-सामने आ गए। बुधवार सुबह भी ग्रामीण टेंट लगाकर बैठ गए। 
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस, ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। मंगलवार देर रात नागल थानाक्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर में शिलापट्ट लगाने को लेकर प्रशासन और राजपूत समाज आमने-सामने आ गए। देर रात तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जमा रहे। वहीं भलस्वा ईसापुर में बोर्ड लगाने को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीण घटनास्थल पर टेंट लगाकर बैठ गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व गांव में राजा मिहिर भोज का शीलापट्ट एक व्यक्ति ने अपने खेत पर लगाया था, लेकिन रात में ही वह शिलापट्ट वहां से गायब हो गया। इसे लेकर राजपूत समाज में रोष फैल गया। मंगलवार देर रात को राजपूत समाज के कुछ लोग बिना नाम का शिलापट्ट लगा रहे थे, जिसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शिलापट् लगाने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका राष्ट्रपति पद चुनाव : कैराना के हुकुम सिंह के धेवते ने अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी में दावेदारी की पेश

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात गांव में जाकर राजपूत समाज को समझाना चाहा, लेकिन राजपूत समाज के लोग सिलावट लगाने पर अड़े रहे। फिलहाल राजपूत समाज ने बिना कुछ लिखा शिलापट अपने खेत में लगाया हुआ है। इस दौरान राजपूत समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम सदर भारी पुलिस बल के साथ गांव में देर रात तक डटे रहे।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि राजपूत समाज के एक व्यक्ति ने अपने खेत में बिना नाम का शिलापट्ट लगाया है, जो बिना अनुमति के लगाया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।

फिलहाल गांव भलस्वा ईसापुर में सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड लगाने को लेकर ग्रामीण घटनास्थल पर टेंट लगाकर बैठ गए हैं। दोपहर बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के आने की संभावना है। मौके पर पीएसी तैनात की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें