वहीं, अपनी उपेक्षा और नगर में भाजपा की खराब स्थिति से आहत नगर भाजपा अध्यक्ष सहित पूरे संगठन ने पार्टी में रहते हुए अपने पदों से ये कहते हुए त्यागपत्र दे दिया कि वे पार्टी के साथ तो हैं किंतु प्रत्याशी का विरोध है। इसके उपरांत संगठन के बागी नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी कोमल पंवार को अपना समर्थन दे दिया।
यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक
पार्टी प्रत्याशी वर्षा मोगा के खिलाफ बगावत करने वाले भाजपा नगर संगठन के इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा पार्टी हाईकमान ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।