फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

बड़गांव। देवबंद के गांव बटौल निवासी सुरेश का 22 वर्षीय पुत्र अरुण महेशपुर गांव के एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात लगभग 9 बजे वह अरुण गांव महेशपुर में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अरुण को चिकित्सालय भेजा लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें