नानौता। नगर के संजय चौक स्थित मार्केट में रविवार की सुबह शराब ठेके के पीछे 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चन्द्रसेन सैनी ने बताया कि शराब ठेके के पीछे एक व्यक्ति का शव मिला है। प्रथम दृष्टया बारिश में भीगकर ठंड लगने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक के शरीर पर चेक की शर्ट, स्लेटी रंग की जर्सी उस पर काली हाफ़ बाजू जरकिन व रंगबिरंगा कंबल मिला है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।