फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत

Thu, 08 Feb 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। कस्बे के रुड़की रोड पर गांव भैंसराऊ के सामने सड़क किनारे एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर फतेहपुर पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे छुटमलपुर रुड़की सड़क मार्ग पर युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। युवक के सिर और चेेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। ना ही उसके पास मोबाइल था। माना जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। सीएचसी में मृतक को अटैंड करने वाले चिकित्साधिकारी डाॅ. हारिश ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष रही होगी। उसे सिर पर गहरी चोट थी और नाक और मुंह से खून आ रहा था। ऐसे में प्रतीत होता है कि वह किसी वाहन से टकराया होगा। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। उसके शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें