कोर्ट रोड पर ट्रक की टक्कर के बाद टूटे खंभे को सड़क से हटाते यातायात कर्मी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के कोर्ट रोड पर शुक्रवार की रात में अनियंत्रित टैंकर डिवाइडर से टकरा गया। इसी टक्कर के चलते शनिवार दोपहर भी नगर निगम के दो खंभे गिर गए। इनमें एक खंभा तो एक कार के ऊपर गिरने से बच गया। यह खंभा गिरने के बाद सड़क पर काफी देर तक वाहन दोनों ओर खड़े हो गए। बाद में यातायात कर्मचारियों ने खंभे को रास्ते से हटवाया।
कोर्ट रोड पर कलक्ट्रेट तिराहे पर ही यह हादसा हुआ। कोर्ट रोड निवासी मनोज कुमार, अजय और दीपक ने बताया रात में यह ट्रक आया। उस समय सड़क पर भीड़ कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। रात में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा। इस मामले में थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया शनिवार दोपहर बाद टैंकर को रास्ते से हटवाया। वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया। इसका नाम संजीव कुमार है। वह बरनाला पंजाब का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह वाहन हसनपुर चौकी की ओर से आ रहा था। तभी अनियंत्रित होने पर यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा नशे में ड्राइविंग के कारण तो नहीं हुआ है, लेकिन चालक इस पर नियंत्रण खो बैठा था।