खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में गागलहेड़ी-देहरादून अंबाला हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे के पास खाई में जा गिरीl हादसे में बच्चों समेत करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार बुरहान अली (25) पुत्र फरमान, अफसान (10) पुत्र फरमान, फरहत (25) पुत्र गुलरेज, नेहा (16) पुत्री उस्मान, सारा (7महीने) पुत्री गुलरेज, तबस्सुम (16) पुत्री फरमान निवासी शेखपूरा कदीम सहारनपुर से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही इनकी वैन्यु कार हाईवे पर स्थित नन्हेंडा गाजी के समीप पहुंची तो कार बेकाबू होकर हाईवे के किनारे लगभग तीस फिट नीचे खाई में जा गिरीl
कार के खाई में गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई l राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस नें कड़ी मशक्कत के बाद सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।