फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौकरी से नहीं चला खर्च, लूट कर बन गए आरोपी, तीन गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गागलहेड़ी, स्वाॅट टीम ने एक सप्ताह पहले देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हुई लूट का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नौकरी का खर्च नहीं चलने पर आरोपियों ने लूट करने का प्लान बनाया था। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की दो बाइकें, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बरामद बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 21 मई की रात ओमपाल सैनी निवासी धनकरपुर से तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। गागलहेड़ी पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गागलहेड़ी के साथ स्वाॅट टीम को भी लगाया गया। पुलिस टीम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गागलहेड़ी कट से आरोपी आदित्य उर्फ आदि निवासी उमरी कलां थाना रामपुर मनिहारान, अक्षित निवासी मिर्जापुर थाना बड़गांव और कार्तिक निवासी उमरी खुर्द थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आदित्य भगवानपुर में नौकरी करता है, लेकिन नौकरी से खर्च नहीं चल रहा था। इसी कारण तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रात के समय आवाजाही कम रहती है, इसलिए उन्होंने वहीं घटना करने का प्लान बनाया। आरोपियों ने कोलकी फ्लाईओवर के पास रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार युवक को रोका और उससे बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए सैय्यद माजरा टोल होते हुए भगवानपुर पहुंचे और रास्ते में लूटे गए मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दी, ताकि पुलिस उन्हें उत्तराखंड में तलाशती रहे। इसके बाद आरोपी दोबारा एक्सप्रेसवे पर लौटे और यमुनानगर हाईवे पर ग्राम नंदी के पास सुखदेव ढाबे से पहले दो युवकों से उनकी बाइक लूट ली।
विज्ञापन


- हरौड़ा के पास खाली कमरों में छिपा दी थी बाइक
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि लूटी गई दोनों बाइकें हरौड़ा गांव के पास हाईवे किनारे खाली कमरों में छिपा दी थी, ताकि किसी को भनक न लग सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया। इसके अलावा देहात कोतवाली में दर्ज दूसरी प्राथमिकी से संबंधित एक अन्य लूटी गई बाइक व घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें