फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके वासियों को भाया रामकेला का अचार और चटनी, निर्यात बढा

विज्ञापन
रामकेला आम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूनाईटेड किंगडम वासियों को सहारनपुर के रामकेला आम का अचार और चटनी खूब भा रही है। इसके चलते वहां आम की इस प्रजाति की मांग बढ़ी है। इस बार अब तक जहां मात्र 400 किलो दशहरी आम का निर्यात स्विट्जरलैंड में हुआ है, वहीं 5708 किलो रामकेला यूके जा चुका है। जबकि शनिवार (आज) और रविवार को करीब चार हजार किलो रामकेला आम की खेप लंदन के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

दुनिया के कई देशों में सहारनपुर जनपद के आम को खासा पसंद किया जाता है। इसके चलते यहां की मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस होकर कई प्रजातियों का आम विदेशों को निर्यात होता है। विदेशों में आम की दशहरी, चौसा, लंगड़ा, अलफांसो, केसर, हापुस, राजापुरी, फजली, कलमी, मलिका आदि की आम की अधिक मांग है। अब यूनाईटेड किंगडम में रामकेला आदि की डिमांड लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2018 में जहां 19471 किलो रामकेला का निर्यात हुआ था वहीं इस बार अब तक 5708 किलो का निर्यात हो चुका है। शनिवार और रविवार को चार हजार किलो रामकेला लंदन के लिए रवाना होगा।
रामकेला आम का निर्यात लंदन किया जा रहा है। वहां से जनपद के रामकेला आम की यूनाईटेड किंगडम के सभी क्षेत्रों सप्लाई होती है। साथ ही यूरोप के अन्य कई देशों में भी रामकेला की मांग है। वहां पर अचार और चटनी के लिए रामकेला आम को काफी पंसद किया जा रहा है। इसके चलते वहां इसकी अधिक मांग है। - तबजील अहमद, निर्यातक।
विज्ञापन

इस बार रामकेला आम का निर्यात बढ़ा है। अब तक 5708 किलो रामकेला लंदन भेजा जा चुका है। शनिवार (आज) और रविवार को 4000 किलो आम की खेप लंदन जाएंगी। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। - जगपाल सिंह पुंडीर, प्रभारी मैंगो पैक हाउस
विज्ञापन

जिले से आम का निर्यात एक नजर में
वर्ष किलोग्राम
2017 - 18 352297
2018 - 19 361595
2019 - 20 727895
2020 - 21 268001
2021 -22 286110
नोट: मैंगो पैक हाउस के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें