फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धराली आपदा में गंगोह के दो युवक अब भी लापता

Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-12 दिन बाद भी पथराई आंखों से इंतजार कर रहे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। धराली आपदा को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन गंगोह के गांव जुखेड़ी निवासी दो युवक मुकेश कुमार (22) पुत्र रामसिंह और दीपांशु (19) पुत्र मोनू का अब भी लापता हैं। घरवालों की आंखें आज भी दरवाजे पर टिकी हैं, मानो उनके लाल कभी भी लौट आएंगे। पर हर बीतते दिन के साथ उम्मीद का दिया मंद पड़ता जा रहा है।
पांच अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन से धराली का इलाका तबाह हो गया था। जहां ये दोनों युवक वेल्डिंग का काम कर रहे थे, वहां करीब 70 फीट तक मलबा भर गया। हादसे के बाद से दोनों के फोन बंद हो गए और परिवार की जिंदगी अंधेरे में डूब गई। पांच दिन तक चाचा अभिलाष और अन्य परिजन खुद धराली जाकर तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों से लेकर मलबे तक हर जगह उन्होंने खोज की, लेकिन अपनों का कोई सुराग नहीं मिला। थक-हार कर वे लौट आए थे। परिजनों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी केवल फोन पर उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि खोज जारी है और कोई सूचना मिलेगी तो बताएंगे। अब इंतजार की यह घड़ी असहनीय होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें