फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 29 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना/बेहट। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। चिलकाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की और बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कलसिया में पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर निवासी अंकित 26 पुत्र सुलेख चंद अपने मित्र शुभम के साथ अपने पिताजी की दवाई लेने के लिए पीजीआई पिलखनी जा रहा था। मंगलवार देर शाम गांव हरड़ाखेड़ी के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने अंकित की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में अंकित के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि उसका साथी शुभम भी घायल हो गया। राहगिरों की सूचना पर पहुंची 112 ने दोनों घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर डॉक्टर ने अंकित के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। अंकित की दो लड़कियां है। अंकित खेती का कार्य करता था। अंकित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अंकित ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव मरवा निवासी मोहन कश्यप (57) पुत्र परसा पैठ बाजार में जलेबी की दुकान लगाता है। शाम के समय पर दाउदपुरा में लगने वाले पैठ बाजार से गांव लौट रहा था। इसी दौरान कलसिया में पूर्वी यमुना नदी के पुल के पास उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया, बेहट पुलिस उनको सीएचसी बेहट ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें