फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद-बरला मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Tue, 13 Aug 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद-बरला मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन


कालीपार क्षेत्र के फुलासी गांव निवासी ब्रह्म सिंह का पुत्र बंटी (24) अपने छोटे भाई दीपक के साथ बाइक द्वारा किसी काम से देवबंद आए थे। दोपहर को गांव वापस लौटते समय जब वह देवबंद-बरला मार्ग स्थित सांपला खत्री गांव से कुछ पहले खुरशैद के ईंट भट्टे पर पहुंचे तो इसी दौरान बरला की तरफ से देवबंद जा रहे बाइक सवार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जहां दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। दुघर्टना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ ही देर में गोपाली चौकी से भी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बंटी और दूसरी बाइक पर सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक बंटी के भाई दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके पैर में फैक्चर है। वहीं, फुलासी के ग्राम प्रधान सोमपाल गौतम ने बताया कि मृतक युवक बंटी उनके कुनबे से ही है। वह रिश्ते में उनका भतीजा था। बंटी मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि बरला की तरफ से आए मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है। उसकी उम्र 25 वर्ष के करीब है तथा उसके हाथ पर नाम दिनेश गुदा हुआ है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें