फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर रहे हरियाणा के दो वाहन जब्त, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना पुलिस ने यमुना नदी के जोधे बांस मंझार घाट पर अवैध रूप से खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एक व्यक्ति को पकड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया शनिवार की सुबह चिलकाना पुलिस की टीम ने जोधेबांस घाट को घेरा। पुलिस को देख कर खनन कर रहे कुछ लोग अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर हरियाणा की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके से खनन (बालू) से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर एक चालक को दबोचा। दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक हरियाणा की तरफ भाग गया। पुलिस दोनों ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई। पकड़ा वाहन चालक अनिल पुत्र नाथीराम निवासी दामुपुरा, थाना बुढ़िया यमुनानगर (हरियाणा) को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें