फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर और बरामद गाडियां
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार की रात में वाहन चेकिंग के दौरान भारतीय किसान यूनियन तोमर का झंडा लगी चोरी की कार में सवार दो वाहन चोरों को दबोचा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो कार और तीन मोटर साइकिल बरामद की हैं।
शनिवार को थाना परिसर में सीओ सदर अजेंद्र यादव ने पत्रकारों को बताया एसओ मनोज चौधरी अपनी टीम ने के साथ शुक्रवार की रात में सवा नौ बजे रसूलपुर मंडी यार्ड के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की तरफ से भाकियू तोमर का झंडा लगा लगी एक कार को रोक कर जब उसके कागज मांगे तो उसमें सवार अबुजर निवासी मोहल्ला खाला पार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर हाल निवासी देव बिहार कॉलोनी भारुवाला थाना क्लमैन टाउन देहरादून और सिकंदर निवासी आफताब मंजिल वाली गली दक्षिणी खाला पार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कार चोरी की हैै, पूर्वी रोहणी दिल्ली से तीन माह पूर्व चोरी की थी। वे उसे बेचने देहरादून ले जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कमेशपुर में बंद पड़ी स्टील फैक्टरी में छिपा कर खड़ी की एक और कार और तीन बाइक बरामद की। इनमें से कार पर भाकियू लिखा है। सभी वाहन चोरी के हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ दो-दो मुकदमे सहारनपुर और दिल्ली में दर्ज हैं।