फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छठ पूजा पर सहारनपुर होकर चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

Tue, 10 Nov 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ट्रेन ऑन डिमांड योजना के तहत सोमवार को दो विशेष ट्रेनें हुई। यह ट्रेनें सहारनपुर होकर बिहार के अलग-अलग शहरों तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि 04568 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित विशेष ट्रेन सोमवार को सरहिंद से रवाना हुई। यह ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर होते हुए सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन से बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरी विशेष ट्रेन 04570 चंडीगढ़-कटिहार सोमवार रात 11 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। निर्धारित मार्ग से यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर होते हुए यह ट्रेन कटिहार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि छठ पूर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने के साथ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें