फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर दो स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से गांधी जयंती पर सहारनपुर के यात्रियों को दो स्पेशल ट्रेनें मिलेंगी। अप और डाउन रूट पर ये ट्रेनें उदयपुर और हरिद्वार के बीच चलेंगी। इनका ठहराव टपरी जंक्शन पर होगा। इन ट्रेनों के संचालन से यात्री उत्तराखंड और राजस्थान के शहरों के अलावा अन्य प्रमुख स्टेशनों तक की यात्रा कर पाएंगे।
विज्ञापन

टपरी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जेएस कालड़ा ने बताया कि उदयपुर से हरिद्वार की ओर जाते समय 09609 स्पेशल ट्रेन सुबह 08.13 बजे आएगी और 08.15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, हरिद्वार से उदयपुर की ओर जाते समय 09610 स्पेशल ट्रेन रात 09.10 बजे आएगी और 09.12 बजे प्रस्थान करेगी। अप और डाउन रूट पर ट्रेनों के संचालन के लिए सप्ताह में तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। ये गाड़ियां रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध होंगी। इन ट्रेेनों के संचालन से यात्री उदयपुर, हरिद्वार के अलावा दिल्ली, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ सहित अन्य शहरों की यात्रा कर पाएंगे। इससे कुछ दिन पहले ही रेलवे की ओर से क्लोन ट्रेनों का संचालन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें