फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 260 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने 260 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 25 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से 1.16 की नकदी, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग की 48 पन्नी भी बरामद हुई।
विज्ञापन


एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना चिलकाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से उस्मान व शौकीन निवासी गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इनकी निशानदेही पर दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्मैक की पैकिंग करने वाली 48 पन्नी बरामद की है। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर सहारनपुर और पश्चिमी यूपी के जिलों में सप्लाई करते थे।

अनपढ़ हैं दोनों

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों अनपढ़ हैं। वह दोनों मजदूरी करते थे, लेकिन पैसों के लालच में आकर मादक पदार्थों की तस्करी करने लगे, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें