बेहट (सहारनपुर)। मांझीपुर गांव में सोमवार की देर शाम प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किए गए युवकों द्वारा हैंडपंप से पानी भरने पर दो वर्गों के लोगों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें चार महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। घायलों को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स की तैनाती की जा रही है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मांझीपुर में करीब 6-7 दिन पहले अकरम, असलम और महताब हैदराबाद से आए थे। जिन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया किया गया था। सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे क्वारंटीन किए यह लोग विद्यालय के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भर रहे थे, जिसका सुरेश आदि ने विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद लाठी-डंडे चल गए, जिसमें एक पक्ष से अकरम असलम एवं मुकर्रम पुत्रगण ताजुल हसन, महताब पुत्र सगीर, सारिक पुत्र इरफान, नईम पुत्र जिंदा, नईमा उर्फ भूरी जिंदा तथा दूसरे पक्ष से सुरेश पुत्र इलमचंद, संजीव पुत्र शोभाराम, सावित्री पत्नी शोभाराम, शंकित पुत्र रविंद्र, भूरा पुत्र करण सिंह व संजीव की भानजी तनु घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया। जहां से एक पक्ष के घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। सीओ विजयपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया कि एहतियात के तौर पर और फोर्स बुलाया गया है। गांव में फोर्स तैनात किया जाएगा।
क्वारंटीन सेंटर पर संघर्ष का घायल- फोटो : SAHARANPUR
क्वारंटीन सेंटर पर संघर्ष की घायल- फोटो : SAHARANPUR
क्वारंटीन सेंटर पर संघर्ष का घायल- फोटो : SAHARANPUR
क्वारंटीन सेंटर पर संघर्ष का घायल- फोटो : SAHARANPUR
क्वारंटीन सेंटर पर संघर्ष का घायल- फोटो : SAHARANPUR
क्वारंटीन सेंटर पर संघर्ष का घायल- फोटो : SAHARANPUR