फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 91 करोड़ की लागत से बनेंगे रेलवे के दो ओवरब्रिज

Tue, 27 Feb 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 91 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे के दो रोड ओवरब्रिज बनेंगे। एक ओवरब्रिज की लंबाई 800 मीटर से अधिक होगी। इनके बनने से एक ओर जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं दूसरी ओर समय की बचत भी होगी। एक रोड ओवरब्रिज टपरी फाटक और दूसरा देवबंद में भायला फाटक पर बनाया जाएगा। इनका शिलान्यास हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और 1500 रोड ओवरब्रिज, अंडरपास का शिलान्यास किया। रेलवे की ओर से टपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जय हिंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके बाद रेलवे में हो रहे कार्यों की लघु फिल्म दिखाई गई। शिलान्यास कार्यक्रम में संसदीय एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार का लक्ष्य विकास है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। मेरठ से टपरी तक दोहरीकरण हुआ। विकसित भारत विकसित रेल थीम पर आयोजित बोलने, लेखन और कला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं पुरस्कृत किया गया। इसमें वेदांशी, आयुषी, प्रिया त्रिपाठी, दिव्यांशी, निधि वर्मा, अंकित, वर्णिका, यश वर्धन, आयुषी प्रतियोगिता के विजेता रहे।
सहारनपुर-नागल मार्ग पर टपरी में चार-सी फाटक पर 800 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा। जिसकी लागत 45 करोड़ रुपये है। इसके अलावा नानौता-मंगलौर मार्ग पर देवबंद में भायला फाटक पर रोड ओवरब्रिज की लंबाई 850 मीटर रहेगी और इसकी चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। भायला में बनने रोड ओवरब्रिज की लागत 46 करोड़ रुपये है। दोनों डबल लाइन होंगे। खास बात यह है कि अंडरपास भी बनेंगे। इन दोनों स्थानों पर रोड ओवरब्रिज बनने के बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी। क्योंकि फाटक बनने होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगती है। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह पुंडीर, अजीत चौधरी, रेलवे से अधिशासी अभियंता निर्माण एसपी अस्थाना, नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार, एसएसई सतेंद्र सिंह, राव जहीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें