फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 12 Nov 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को पहला हादसा दोपहर के करीब ग्राम झरौली में हुआ। गांव का एक व्यक्ति जैसे ही बाइक लेकर गली से बाहर निकला साइकिल सवार से टकरा गया। टक्कर लगते ही दोनों नीचे गिर पड़े तथा बाइक सवार के सिर में गहरी चोट आई। साइकिल सवार भी गंभीर घायल हो गया। ग्रामीण दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा पहुंचे। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर कर दिया। जहां चंद्रपाल 61 वर्ष ग्राम झरौली की इलाज के दौरान मृत्यु हो गईए जबकि साइकिल सवार की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

दूसरा हादसा रात्रि आठ बजे के करीब शाहजहांपुर नकुड़ रोड पर ग्राम अपलाना के समीप हुआ। बताया जाता है है कि पिकअप वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल होकर गिर गया। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जबकि चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान राहुल 21 वर्ष ग्राम बीराखेड़ी गंगोह के रूप में हुई। पुलिस द्वारा जानकारी देने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें