फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो और मरीज मिले, संख्या पहुंची 91

विज्ञापन
विज्ञापन
-गंगोह और सुनहेटी के रहने वाले हैं डेंगू के मरीज
विज्ञापन

- डेंगू का सर्वाधिक सरसावा क्षेत्र में प्रकोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप नहीं रुक रहा है। बुधवार को दो और डेंगू के नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद डेंगू मरीजों का आंकड़ा 91 हो गया है।
जनपद में डेंगू बुखार तेजी के साथ लोगों को चपेट में ले रहा है। आए दिन एकाएक डेंगू के मरीज मिलते जा रहे हैं। इस साल डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप सरसावा क्षेत्र में है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सरसावा में अभी तक 50 फीसदी डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, वह गंगोह और सुनहेटी के रहने वाले हैं। दोनों मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराते हुए निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इनके आसपास रहने वाले बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें