फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने दंपती से लूट की वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट की नकदी, मोबाइल फोन, जेवरात और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना नानौता के गांव ढाकादेई निवासी बालेश्वर नौ अक्तूबर को बाइक पर पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। गांव के नजदीक ही जंगल में बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी पत्नी का पर्स लूट लिया था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। पर्स में जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन था। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। नानौता पुलिस टीम ने क्षेत्र से ही रोबिन व आकाश निवासी गांव बरसी थाना तीतरो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का मोबाइल फोन, 1300 रुपये की नकदी, पर्स, पायजेब, सोने की चुटकी, मंगल सूत्र, कान की बालियां, अंगूठी, तमंचा, एक मोटरसाइकिल, एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया है।
मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्मैक बरामद हुई है। आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आए थे।
एसपी सिटी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मिर्जापुर पुलिस ने क्षेत्र से ही एक सूचना के आधार पर सलमान निवासी गांव मिर्जापुर व नाजिम निवासी गांव दुमका थाना साही जिला बरेली को गिरफ्तार किया है। सलमान के पास से 70 ग्राम और नाजिम के पास से 80 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों ने बरेली से स्मैक लाना स्वीकार किया है, जिसे वह मिर्जापुर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें