फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल को गोद लेकर उनकी दशा सुधारें प्रधान

विज्ञापन
मुजफ्फराबाद में उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने गांव के विकास के साथ ही प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर उसे पब्लिक स्कूल जैसा बनाने की अपील ग्राम प्रधानों से की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश पुंडीर ने अपना एक माह का मानदेय निकटतम परिषदीय विद्यालय को दान देने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी अपील की कि वे अपना मानदेय दान देकर नजीर पेश करें। भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, खंड शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा, जिला महामंत्री सुशील कांबोज, डायट प्रवक्ता रेखा, सुमन, जिला समन्वयक फहीम ने विचार रखे।
प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो के बच्चों सानिया मिर्जा, समृद्धि, शान, अरशी, जिया, फलक, जायरा, नबिया द्वारा स्वागत गीत, झांसी की रानी और देशभक्ति से ओतप्रोत जय हो गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई। यूपीएस मुजफ्फराबाद के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, पीएस बिहारीगढ़ के बच्चों द्वारा गरबा डांस, पीएस नौरंगपुर के बच्चों द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा पर प्रस्तुति दी गई। अंजली आर्य, स्वाति वर्मा, शिल्पी उपाध्याय, एआरपी रहमान, साबिर अली, नूतन वर्मा, सुभाष चंद्र, सचिन रोहिला, मोहम्मद फरीद, यशपाल डाबर, संजय सैनी, यशपाल सैनी, निशांत शर्मा, कवींद्रपाल, पंकज कुमार, सचिन रोहिला, मोहम्मद फरीद, कविता रानी, नदीम आदि रहे। संचालन एसआरजी भावना पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें