फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की जान गई, कई घायल

Tue, 21 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिलकाना
विज्ञापन
चिलकाना क्षेत्र के डिंडौली खेड़ा गांव में नीचे पड़ा लिंटर का मलबा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुराने मकान का लिंटर तोड़ते समय गिरे छत के मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह दस बजे बजे चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव डंडौली खेड़ा में बुच्चा सिंह कांबोज का पुराना मकान गांव के मजदूरों द्वारा तोड़ा जा रहा था। तीन मजदूर सूफियान, तारिक और प्रवेज इस काम में लगे थे। लिंटर आधा टूट ही था कि उसका मलबा नीचे आ गिरा, जिसमें तीनों मजदूर दब गए।

हादसा देख आसपास के ग्रामीण और मकान मालिक दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने खासी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक 24 वर्षीय सूफियान पुत्र इनाम की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


सूफियान के शव को परिजन अपने साथ ले गए। जबकि ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां तारिक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सूफियान के घर में कोहराम मचा है। उधर, एसओ चिलकाना ने बताया कि अभी मामले में किसी तरफ से तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
बड़गांव। ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दो जेसीबी बुलाकर रात में ही ट्रैक्टर ट्राली और शव को बमुश्किल बाहर निकलवाया। 

मुजफ्फरनगर के गांव मिमलाना निवासी 32 वर्षीय अकरम पुत्र बाकर गांव के ही निवासी साजिद पुत्र लतीफ के साथ अपनी ट्रैक्टर ट्राली में पापुलर भरकर यमुनानगर के लिए जा रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे जब वे बेलड़ा नहर पुल से आगे निकले तो ट्रक को ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खाई में पलट गई। नीचे खड़े एक नीम के पेड़ और ट्रैक्टर के बीच में चालक अकरम फंस गया। 

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए साजिद ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही जेसीबी की मदद से लकड़ियां हटवा कर शव को बमुश्किल बाहर निकलवाया गया।

 थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। उनके द्वारा किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीरी मिलती है तो मामले में जरूर कार्रवाई की जाएगी।

सुबह हुए हादसे में घायल ने दम तोड़ा
सहारनपुर। दिल्ली रोड के कांशीराम कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय जयभगवान सोमवार सुबह किसी काम से घंटाघर स्थित मार्केट अपनी बाइक से जा रहा था। घंटाघर पुलिस चौकी के सामने किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जयभगवान को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र आशीष ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें