फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजली विभाग के दो जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कार्य बहिष्कार में ज्यादा देर तक ब्रेकडाउन रखना बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं को भारी पड़ गया। विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों ने दो बिजलीघरों के अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये और समस्याओं के समाधान को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का तीन दिन से धरना चल रहा है। कार्य बहिष्कार के दौरान घंटाघर बिजलीघर और हकीकत नगर बिजलीघर से काफी देर तक ब्रेकडाउन रखा गया। इस मामले को विभाग के उच्च अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। लापरवाही पर हकीकत नगर बिजलीघर के अवर अभियंता राजकुमार और घंटाघर बिजलीघर के अवर अभियंता दीपक को निलंबित कर दिया गया है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि ब्रेकडाउन मामले में दो जेई निलंबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें