फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पकड़े दो अंतरराज्यीय बदमाश, सात बाइक बरामद

विज्ञापन
नानौता पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइकें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़े दो अंतरराज्यीय बदमाश, सात बाइक बरामद
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों चोरी की बाइक, दो तमंचे व कारतूस सहित धर दबोचा। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छह और दोपहिया वाहन बरामद किए। पकड़े गए वाहन चोरों में एक थाने का टाप टेन अपराधी भी है।
मंगलवार को एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे थानाध्यक्ष शोबीर नागर टीम के साथ देवबंद रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गए अजीम पुत्र जुम्मन निवासी मोहल्ला छत्ता कस्बा नानौता व ईश्वर उर्फ सोनू पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव पीर माजरा थाना गंगोह के पास से मिली बाइक चोरी की पाई गई। साथ ही उनके पास से दो तमंचे 315 बोर, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। इसके बाद थाने लाकर पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करने के बाद उनकी निशानदेही पर पांच बाइक व एक स्कूटी और बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शोबीर नागर ने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर बरामद बाइक में से एक बाइक हरियाणा व अन्य बाइक सहारनपुर क्षेत्र से चोरी हुई हैं। बताया कि पकड़ा गया बदमाश अजीम नानौता थाने का टॉप टेन अपराधी है, जिसको ऊपर थाने पर ही 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दूसरे बदमाश ईश्वर पर थाना नानौता में चार मुकदमे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों का दूसरे थानों व जिलों से आपराधिक इतिहास भी पता लगाया जा रहा है। दोनों को रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें